Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष तोरुल एस. रवीश ने जानकारी दी है कि भारी वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला के विभिन्न उपमंडलों में शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, शिमला द्वारा ज़िला कुल्लू में 1 सितम्बर के लिए ऑरेंज अलर्ट और 2 सितम्बर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बंजार, कुल्लू,मनाली, आनी, और निरमंड एसडीएम से प्राप्त रिपोर्टों और अनुशंसाओं के आधार पर उपमंडल बंजार, कुल्लू और मनाली में सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान, जिनमें स्कूल, डीआईईटी, आंगनबाड़ी केन्द्र, कॉलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं। 1 और 2 सितम्बर, 2025 को बंद रहेंगे।

वहीं निरमंड और आनी उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान 1 सितम्बर, 2025 को बंद रहेंगे।

जिला में लगातार हो रही वर्षा के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन, सड़कों को नुकसान और नालों व नदियों में जलस्तर बढ़ने से यातायात बाधित हुआ है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उपायुक्त ने आदेश पारित करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को छात्रों की सुरक्षा और जनहित को प्राथमिकता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!