Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

अपना घर वृद्धाश्रम देवली घाघस में मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र सुंदरनगर से आए हुए बुजुर्गों ने बुधवार को अपना घर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अपनों द्वारा ठुकराए वृद्धजनों का हालचाल पूछा।

वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र के चेयरमैन सीआर बंसल, समाज सेवक मनीराम, स्टाफ नर्स कमलेश कुमारी, दुर्गा दास, प्रेम गुप्ता, रोशन लाल और अन्य उनके साथ आए हुए बुजुर्गों ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का कुशल क्षेम जाना तथा बुजुर्गों को फल और मिठाई बांटी गई।

सीआर बंसल ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य के बारे में उनसे बात की। तदोपरांत बुजुर्गों ने नाच गाकर अपने दुखों का भुलाकर खुशी का इजहार किया।

सभी बुजुर्गों ने मिलकर इस मौके का आनंद लिया और यहां पर अपनी इच्छा से वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र के बुजुर्गों ने अपना घर वृद्धाश्रम देवली घागस के लिए दान राशि भी उपलब्ध करवाई।

इस मौके पर मैनेजर रवि कुमार, स्टाफ नर्स आरती चंदेल, डे-केयर सेंटर के मैनेजर श्याम लाल, सोशल वर्कर विपिन कुमार, दौलत राम, नीलम और गोदावरी आदि उपस्थित रहे। स्टाफ के सभी सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र के बुजुर्गों का आने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!