कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
जिले के गांव देलग निवासी छोटू राम पुत्र गुज्जू राम पिछले लगभग दो महीने से लापता है।
अचानक घर से बिना बताए कहीं चले जाने के बाद से उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
परिवारजनों ने बताया कि छोटू राम मानसिक रूप से परेशान है, उनको ढूंढने के लिए हर जगह प्रयास किए गए।
रिश्तेदारों, जान.पहचान वालों और नजदीकी इलाकों में भी लगातार खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।
दो माह बीत जाने के बाद भी युवक का कुछ पता न चलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
लापता होने की सूचना संबंधित बिलासपुर पुलिस थाना को भी दी जा चुकी है।
वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत 8219629153 पर सूचित करें।
परिवार का कहना है कि वे बेटे की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही उनके लापता बेटे का पता लगाया जाएगा।
परिजन व गांववासी भी इस घटना को लेकर चिंतित हैं और लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं।
