Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला, डॉक्टर यशपाल रांटा के दिशा-निर्देशानुसार राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज, कोटशेरा, जिला शिमला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर यशपाल रांटा ने जानकारी देते हुए बताया कि आंखें शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। आज के अधिकतर कार्य मोबाइल और लैपटॉप से जुड़े हैं। इसलिए आंखों की उचित देखभाल करना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर मंजिल शर्मा ने नेत्रदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने युवा वर्ग से आवाहन किया कि वे खुद और समाज में लोगों को नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर उपस्थित सभी को नेत्रदान की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में 170 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस दौरान रील मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज कोटशेरा डॉ गोपाल चौहान और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिमला ने बताया कि जिले के सभी खण्डों में नेत्रदान पखवाड़े के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ज़िला शिमला द्वारा एड्स प्रोग्राम के अंतर्गत टैक्सी चालकों को बिन बैग वितरित किये गए जिसमें HIV/एड्स के प्रति जागरूकता की जानकारी प्रदर्शित है। जिससे टैक्सी चालकों और यात्रियों में HIV/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!