Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

विधायक मनाली भुवनेव्श्वर गौड़ ने जल शक्ति विभाग, वन विभाग एवं बिजली विभाग के अधिकारिओं के साथ बाहणू, चचोगा, मनाली बाजार एवं ओल्ड मनाली में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया एवं बाढ़ प्रभावितों के साथ अपनी संवेदनाए व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार आपके साथ है, बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं कि बहाली करने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भविष्य में बाढ़ संरक्षण के लिए और अधिक मज़बूत दीवार कि आवशयकता है जिसे आने वाले समय में अमलीजामा पहनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2023 कि बाढ़ के पश्चात 70 करोड़ व्यय करके बाशिंग से आलू ग्राउंड तक बाढ़ संरक्षण का कार्य किया गया है।

जिसके कारण आज कोई बड़ा नुकसान कलाथ, 16 मील, 17 मील, पतलिकुहल, रायसन बाशिंग में न होकर इन स्थानों का बचाव हुआ है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!