कुल्लू टुडे
कुल्लू
जिला कुल्लू परिषद के वरशैणी वार्ड सदस्य रेखा गुलेरिया ने कुल्लू सदर कांग्रेस विधायक पर हमला करते हुये कहा कि सदर विधायक विकास के नाम पर लोगों को भ्रमित कर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में बराधा से शंघचन सड़क के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राशि दी है। उसमें विधायक का कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने विधायक पर आरोप लगाते हुये कहा कि विधायक चुनावी वर्ष में लोगों के बीच आकर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक बतायें कि उन्होंने चार सालों में क्या किया है।
उन्होंने कहा कि टिप्परी से बालू रा घेरा सड़क के लिये 5 करोड़ रूपये के टैंडर भाजपा सरकार के समय में हुये हैं। और कांग्रेस विधायक गांव के मंदिर में बैठकर लोगों से झूठ बोल कर श्रेय ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय रातों रात जेसीबी लगाकर सड़क निकाली गीई और उस पर सिर्फ एक बार ही बस आई है। उसके बाद भाजपा की सरकार के आने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से इस सड़क के लिये आग्रह किया जिस पर मुख्यमंत्री ने इस सड़क को बनाने में राशि स्वीकृत की है।
उन्होंने सुदर ठाकुर ने कहा कि सुंदर ठाकुर भोले भाले लोगों को गुमराह करना बंद करें और ये बतायें कि उन्होंने विधायक निधी से कितना पैसा आजतक वरशैणी वार्ड में लगाया है।
