Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुश्री किरण भड़ाना ने केलांग तथा आसपास के क्षेत्रों के 20 स्थानीय टैक्सी चालकों को कार विन बैग वितरित किए।

यह पहल राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, शिमला द्वारा एचआईवी/एड्स, टी.बी. एवं यौन संचारित रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।

उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता ही बिमारियों की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है और इस प्रकार की पहलें समाज को स्वस्थ व सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इन बैगों का प्रयोग टैक्सी चालक अपने वाहनों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ यात्रियों में स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति संदेश प्रसारित करने के लिए भी कर सकेंगे।

इस अवसर पर जिला एड्स अधिकारी डॉ. जगदीश ने उपस्थित टैक्सी चालकों को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, उपचार एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा टैक्सी यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!