Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करों व भगोड़ों अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इस कड़ी में शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा भगौड़ा अपराधी राकेश कुमार निवासी (नालागढ़) को पंचकुला से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ थाना धर्मपुर में केस वर्ष 2017 में लापरवाही से वाहन चलाकर बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारने से संबंधित था। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!