कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बहन भाई के अनूठे प्रेम का पर्व रक्षा बंधन बिलासपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाईयों के घर जाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी तथा उनकी दीर्घायू और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। बहनों ने शुभ मुहुर्त में इस पर्व को मनाया।
वहीं बाजारों में इस दिन खासी रौनक रही। राखियों की दुकानों में महिलाएं राखियां खरीदती हुई दिखीं जबकि मिठाईयों और फलों की दुकानों पर भी खूब रौनक रही।
यही नहीं नगर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर व अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। वहीं नौनिहालों ने इस पर्व को अपने घरों में मनाया। भाईयों ने अपनी बहनों को उपहार आदि देकर विदा किया।
