Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के उपमंडल अर्की में बीते दिन हुई गाड़ी चोरी मामले में अर्की के एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने चोरी की हुई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन पुलिस ने बीते दिन थाना अर्की क्षेत्र में हुई कार चोरी की घटना में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की है।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुई गाड़ी बरामद की है। की। गाड़ी की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है।

आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

आरोपी की पहचान मनीष कुमार निवासी अर्की जिला सोलन के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!