Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज स्कूल के आदर्श वाक्य “Altiora Peto”  “मैं ऊँची चीज़ों की खोज करता हूँ” की सच्ची मिसाल है को साकार करते हुए स्कूल के छात्र मास्टर अर्हान रोहता ने रीजनल CISCE शूटिंग टूर्नामेंट में अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता पठानकोट स्थित अल्पाइन स्टॉक वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 108 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे यह मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

अर्हान ने अपनी सटीक निशानेबाजी, एकाग्रता और अनुशासन के माध्यम से खुद को एक उदीयमान युवा निशानेबाज़ के रूप में स्थापित किया।

इस उपलब्धि के साथ अर्हान अब राष्ट्रीय स्तर की CISCE शूटिंग चैम्पियनशिप में उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय परिवार उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर गर्व करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!