कुल्लू टूडे
नाहन
डीएवी स्कूल नाहन में समर कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एएसपी सिरमौर योगेश रोलटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि संयुक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज नाहन कपिल तोमर, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि योगेश रोलटा द्वारा बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस कैंप के अनुभव विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय रहेंगे।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा अभिभावकों से विशेष अपील की कि वे अपने बच्चों को नशे जैसे सामाजिक बुराइयों से दूर रखें और उन्हें सकारात्मक मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
