Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान कुल्लू के सेउबाग में पंजाब के 2 व्यक्तियों को 11 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

डीएसपी एएनटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान लेफ्ट बैंक सेऊबाग में पंजाब के 2 व्यक्तियों को 11 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कमल में लाई जा रही है।

आरोपियों की पहचान अमन शर्मा पुत्र स्व. ओम प्रकाश शर्मा उम्र 36 साल निवासी फतेहपुर छबला रोड सतनाम नगर कालोनी पोस्ट ऑफिस थाना हकीमा गेट तहसील एवं जिला अमृतसर व कुलदीप सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी माला बाली पोस्ट ऑफिस जुजर सिंह पुलिस थाना केंटोनमेंट तहसील एवं जिला अमृतसर पंजाब के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!