Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

जिले में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर बचत भवन बिलासपुर में डीसी राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नशा निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

उपायुक्त राहुल कुमार ने बैठक में जिले में नशे के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाने और जन-जागरुकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की।

डीसी ने कहा कि नशे की गर्त में डूब रहे युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है।

इसके लिए केवल प्रशासनिक कदम ही नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी जागरूकताजरुरी है।

उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने विभागों के माध्यम से आम जनता को नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने की बात रखी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवन ने भी नशा बेचने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध करवाने का आवाहन किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 10 जुलाई 2025 को जिले के सभी स्कूलों में एक साथ विशेष नशा निवारण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के माध्यम से स्कूली बच्चों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक ही नहीं बल्कि उन्हें इस बुराई से दूर रहने की प्रेरणा भी दी जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा नामित नशा निवारण समिति के सदस्य हीरा पाल सिंह ने भी बैठक में विशेष रूप से भाग लिया।

इस दौरान उन्हें उपायुक्त राहुल कुमार व जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवन द्वारा शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में हीरा पाल सिंह ठाकुर ने भी जिले में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को गंभीरता से लेते हुए पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें नशा निवारण समिति सदस्य, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एस.डी.एम. सदर डा. राजदीप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक, ड्रग निरीक्षक, वन विभाग, नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो मंडी, बाल विकास एवं सुरक्षा अधिकारी और आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!