कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरपुर में सुमित कुमार जिन्होंने हाल ही में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन पास किया है, के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट सुमित कुमार को विद्यालय स्टाफ और विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा टोपी मफलर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
लेफ्टिनेंट सुमित कुमार इसी विद्यालय के छात्र रहे हैं और इन्होंने सन 2010 में यहीं से अपनी मैट्रिक की परीक्षा पास की है।
इस अवसर पर उनके पिता विजय कुमार, माता प्रमिला देवी और उनकी धर्मपत्नी सुलेखा देवी को भी सम्मानित किया गया।
सुमित कुमार के पिता एक किसान तथा माता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरपुर में एमडीएम कार्यकर्ता के रूप में काम करती है।
सभी गांववासियों वह विद्यालय परिवार के लिए एक प्रसन्नता की बात है। लेफ्टिनेंट सुमित कुमार जी विद्यालय के सभी बच्चों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलकराज शुक्ला विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सांख्यान, पंचायत प्रधान धर्मपाल ठाकुर, मेहर सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य और विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य तथा विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।
