Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. राविश ने गुरुवार को सैंज क्षेत्र के जीवा नाला में आई अचानक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से भेंट की और इस प्राकृतिक आपदा में लापता 3 लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 3 लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

उपायुक्त ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार एवं जिला प्रशासन प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों को शीघ्र और प्रभावी रूप से संपन्न करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और जरूरतमंद परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!