Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

जिला कुल्लू की मानली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले महाविद्यालय हरिपुर मनाली में समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने शारीरिक शिक्षा विभाग की और से आयोजित कार्यक्रम विश्व योग दिवस 2025 की थीम ” एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग ” के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने कार्यक्रम के शुरुआत में योग के विषय, महत्व और उद्देश्यों के बारे में प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया की 21 जून को इस दिवस को मनाने का महत्व यह है की 21 जून उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। मनुष्य के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना लिये 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

योग प्रशिक्षक राजकुमार व किरण ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार आसन करवाए। आसनों के अभ्यास से शरीर में लचीलापन, शक्ति और संतुलन में सुधार वाले सभी योगासन किए गए।

उन्होंने बताया कि तनाव और चिंता को कैसे योग के माध्यम कम किया जा सकता है। योग प्रशिक्षक किरण ने स्ट्रेचिंग व्यायाम, प्राणायाम करवाए और उनके लाभ बताये।

सही तरीक़े से श्वसन करना और श्वसन क्रिया को नियंत्रित करना, सूर्य नाडी चंद्र नाडी में अंतर, उनकी विशेषता, किसे कब कैसे इसका उपयोग करना है।
उन्होंने बताया कि प्राणायाम में अनुलोम विलोम, शीतली व भ्रामरी प्राणायाम मुख्य रहे।

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शेफाली ने विद्यार्थियों से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प दिलवाया।

साथ ही कहा कि विद्यार्थी जीवन में एकाग्रता और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये योग सबसे सरल माध्यम है।

योग आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। योग छात्रों के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है जिसे सभी विद्यार्थियों को ग्रहण करना चाहिए।

प्रो. ज्योति बाला ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शेफाली, योग प्रशिक्षक राजकुमार व किरण, शैक्षणिक व गैर शिक्षण कर्मचारी, समस्त विद्यार्थियों और एनसीसी विंग का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!