Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

निदेशक, आर्मी रिकूटिंग ऑफिस मंडी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा बताया गया है कि अग्निवीर की ऑनलाइन परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित की जायेंगी।

सभी कैंडिडेट्स से आग्रह है कि वे अपने दिए हुए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर जाएँ।

परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा का समय कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड में दिया हुआ होता है।

सभी कैंडिडेट्स joinindianarmy.nic.in website से अपनी यूजर आई डी के द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बाताया कि रोल नंबर पेमेंट रिसीप्ट में लिखा हुआ होता है जो कि हम joinindianarmy.nic.in website page पर हिस्ट्री ऑफ एप्लीकेशन में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए अपने सभी मूल दस्तावेज फोटोकॉपी के साथ लेकर जायें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!