कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत थाना सदर बिलासपुर की टीम ने एक स्कूटी पर स्कार 2 युवकों को 9.64 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर सदर थाना पुलिस की टीम ने बीते दिन स्कूटी नंबर HP31D-7173 की डिक्की से 9.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया और स्कुटों पर सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान गौरव ठाकुर पुत्र विक्रांत ठाकुर, गांव व डाकघर महादेव, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, आयु 26 वर्ष व आकाश वर्मा पुत्र हरबंस लाल, मकान नंबर 124/11 पुराना बाजार, डाकघर पुराना बाजार, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, आयु 28 वर्ष के तौर पर हुई है।
