Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हरियाणा के सिरसा में होने जा रही पुरष सीनियर हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश हैंडबाल टीम कोच कैप्टन राजेश मैहता की अगवाई में रवाना हो गई।

टीम कि रवानगी हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव नन्द किशोर व सीईओ हिमाचल हैंडबाल एसोसिएशन डॉ परवेश शर्मा की मौजूदगी में हुई।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के लिए 4 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन हैंडबाल अकेडमी मलारी में किया गया था। खिलाड़ियों में दो अंतराष्ट्रीय खिलाडी ललित शर्मा सोलन व वरुण जिला बिलासपुर से भी भाग लें रहे हैं।

इस मौके पर महासचिव नन्द किशोर ने बताया कि इस बार उन्हें टीम से पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!