Spread the love

कुल्लू टुडे

मंडी

होली वाले दिन मंडी जिला मुख्यालय के साथ लगते मंगवाईं मोहल्ला में 2 परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से ही किसी मसले पर विवाद चला हुआ था। इनमें पहले से भी आपस में झगड़े होते रहते थे। पहले भी दोनों परिवारों पर पुलिस में मामले दर्ज हुए हैं।

होली वाले दिन भी किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद पैदा हो गया।
बताया जा रहा है कि राजकुमार ने पहले दूसरे परिवार के सदस्य पर लोहे की रॉड से वार किया और खुद मौके से भाग गया।

उसके बाद दूसरे परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान राजकुमार भागते-भागते नदी किनारे पहुंच गया। लेकिन वहां से आगे भागने की कोई गुंजाइश नहीं थी। इसी बीच पीछे से आ रहे व्यक्ति ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया और वह नदी में जा गिरा।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी में गिरने के बाद भी कुछ लोग उस पर पत्थर मार रहे हैं। जिसके बाद नदी में डूबने से राजकुमार की मौत हो गई।

वहीं शुक्रवार को ब्यास नदी से बरामद हुए व्यक्ति के शव मामले में घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से इसमेें नया मोड़ आ गया है।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे 50 वर्षीय राजकुमार जान बचा कर भाग रहा है। जब वह नदी के किनारे पहुंचा तो उसके पीछे आ रहे शख्स ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिस कारण वह नदी में गिर गया।

हालांकि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया था कि उस व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई थी। लेकिन वीडियो में साफ तौर देखा जा रहा है कि उसने छलांग खुद नहीं लगाई, बल्कि उसके सिर पर डंडे से वार किया गया था। जिसके बाद वह नदी में जा गिरा। वहीं, अब मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।

जबकि इससे पहले पुलिस इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन अब पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस मामले में हत्या क मामला दर्ज करके अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!