कुल्लू टुडे
कुल्लू
शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के राउगी गांव में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया है। वहीं एक गाय जिंदा जल गई, जबकि दो गाय बूरी तरह से झुलस गई।
मिली जानकारी के अनुार शुक्रवार देर शाम को राउगी गांव के टिकम राम के काष्ठकुणी शैली के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जिस पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मकान लगभग पूरा जल गया था, जिसमेें एक गाय जिंदा जल गई और दो गाय आग से बूरी तरह झुलस गई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। इस अग्निकांड में टिकम राम का लगभग 6 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
