Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सोमवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सहयोग से विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए होली के प्राकृतिक रंगों के बिक्री केंद्र का उद्घाटन नाहन स्थित अभिकरण कार्यालय के समीप किया।

जिला के लगभग 30 स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए प्राकृतिक रंग सभी उपमंडल स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगें।

उपायुक्त ने बताया कि आजकल बाजार में जो रंग उपलब्ध हैं वह केमिकल युक्त होते हैं जिनके इस्तेमाल से हमारी त्वचा को नुकसान पंहुच सकता है। लेकिन यह रंग प्राकृतिक पदार्थ आरारोट के बेस में फलों व सब्जियों से निकाले गए रंग को मिलाकर तैयार किए गए है। इनमें केमिकल का प्रयोग नहीं हुआ है।

उन्होंने कहां कि आगामी वर्ष में जिला में निर्मित प्राकृतिक रंगों को सभी आनलाईन प्लेटफार्म पर उपल्बध में करवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं की आमदनी बढे।

उन्होंने बताया कि यह प्राकृतिक रंग जिला की सभी हिमईरा दुकानों व उपमण्डल स्तर पर खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगे।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि होली का त्यौहार बिना पानी के तथा प्राकृतिक पदार्थों सेे बने रंगों का प्रयोग करके ही मनाएं।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर व जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अधिकारी कल्याणी गुप्ता उपस्थित रही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!