Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के कर्मचारियों ने सहायक सूचना अधिकारी मनोहर लाल के सम्मान में एक विदाई भोज का आयोजन किया। सभी ने उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मनोहर लाल ने कहा कि जीवन में हमेशा अपने कर्तव्य को सजगता से निभाते हुए अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर कार्य करते रहे।

सहायक लोक संपर्क अधिकारी जय प्रकाश शर्मा ने उनका पारंपरिक टोपी मफलर पहना कर स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने अपनी सेवाओं के दौरान अपने व्यक्तित्व और कार्यकुशलता से सहकर्मियों तथा विभाग को अपने अनुभव से लाभान्वित किया है।

मनोहर लाल जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू से 36 वर्षों की सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।

विदाई कार्यक्रम में जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अजय,मनोज, धर्मपाल, हीरामणि सहित मनोहर लाल के परिवार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!