कुल्लू टुडे
शिमला
आदमी पार्टी ने हिमाचल में भी राजनैतिक तौर पर तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी है। भाजपा के पूर्व पार्षद के आप में शामिल हाने के बाद आप ने कांग्रेस को हिमाचल में पहला बड़ा झटका दिया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मपाल चौहान ने हाथ का साथ छोड़ कर आप का झाड़ू थाम लिया।
गौरतलब है कि पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद जिस तरह पंजाब में हुये विधान सभा चुनावों में बाकि राजनितिक पार्टियों को धूल चटाकर अपना परचम लहराया है उसी को जारी रखते हुये हिमाचल में भी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर हिमाचल में आम आदमी के साथ-साथ भाजपा कांग्रेस के नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। .दिल्ली में आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता की मौजूदगी में नालागढ़ के रहने वाले धर्मपाल चौहान ने आप का दामन थाम लिया। धर्मपाल चौहान वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं और पूर्व में सोलन जिला परिषद चेयरमैन भी रहे हैं।
आप में शामिल होने के बाद धर्मपाल चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही इस समय केवल एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो आम जनता के बारे में सोचती है। इतना ही नहीं जो भी कहती है वह कर के दिखाती है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पूरे देश में जनता के बीच नायक के तौर पर सामने आए हैं। चौहान ने कहा कि वह उनके काम और सेवाभाव का कायल हैं। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए धर्मपाल चौहान ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है और वही नेता पार्टी को खोखला करने में लगे हैं।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल व हिमाचल प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता का आभार जताया। इस अवसर पर आप के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर हिमाचल में आम आदमी के साथ-साथ भाजपा कांग्रेस के नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
दोनों ही दलों के शासन से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है और आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को राजनैतिक तौर पर तीसरा विकल्प देने जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बाद अब हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी जीत का परचम लहरायेगी।
