कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज एसआईएस (SIS) सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 100 रिक्त पदों को भरने हेतु साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू और उप रोजगार कार्यालय बंजार में आयोजित की जाएगी।
रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, लंबाई 168 सेंटीमीटर और उससे अधिक तथा आयु 19 से 40 वर्ष के बीच तथा वजन 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम होना चाहिए।
वेतनमान 16,500/- से 22,000/- मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल हिमाचल तथा चंडीगढ़ है।
योग्य पुरुष उम्मीदवारों अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 23 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू मे तथा 24 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय बंजार, जिला कुल्लू में पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
इच्छुक तथा योगय उमीदवारो से अनुरोध है की वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902222522 पर संपर्क करें।
