Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

मुख्य सचिव, प्रबोध सक्सेना ने प्रदेश सरकार के ” कल्याणकारी योजनाओं के अवलोकन और अन्य प्रमुख मुद्दों पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक”की।

शनिवार को अटल बिहारी वाजपयी पर्वतारोहण एवं पर सहबद्ध खेल संस्थान परिसर में आयोजित बैठक में उपायुक्त तोरुल एस रवीश पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन, एडीसी अश्वनी कुमार, डीटीडोओ सुनैना शर्मा सहित ज़िला के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने ज़िला में मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना, महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना, मुख्यमंत्री सूखाश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, इवी चार्जिंग स्टेशन स्टेशन, स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम, एसडीएमएफ प्रोजेक्ट कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने ज़िला में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति का जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये मुख्यमंत्री की घोषणाओं और सरकार की महत्वकांशी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिये तेजी से कार्य किया जाये और प्रभावी कदम उठाये जाएं,ताकि जनमानस को इनका लाभ प्राप्त हो सके।

प्रबोध सक्सेना ने जिला प्रशासन को सरकार योजनाओं पर गंभीरता से कार्य करने के लिये सराहना की।

उन्होंने जिला में 20 स्मार्ट क्लास रूम बनाने, रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र द्वारा “प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र बनाने, छात्रों के लिये लाइब्रेरी की सुविधा के लिए 35 ज्ञान केंद्र, ऐतिहासिक ढालपुर मैदान के सौंदर्यीकरण और जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये खेल अधोसंरचना के सुधार कार्यों के लिये किये प्रयासों की सराहना की।

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछली दो बरसातों में जिला कुल्लू में बहुत नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि ज़िला कुल्लू प्रमुख स्थान है और बरसात में हो रहे नुकसान को कम करने के लिये प्रभावी कदम सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू के लिये सरकार ने स्टेट डिजास्टर मिटिगेशन फण्ड से 200 करोड़ रुपये जारी किये हैं तथा भविष्य में भी और राशि जारी करने के प्रयास करने की बात कही।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भविष्य में ऐसी आपदा के समय नुकसान कैसे कम हो इस प्लान बनाने और काम करने की जरूरत है।

इससे पहले मुख्य सचिव ने सेऊबाग में 5.55 करोड़ रुपये की लागत से दृष्टिबाधित छात्रों के लिये बन रहे स्कूल के भवन का निरीक्षण किया।

उन्होंने विभाग को शीघ्र इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि छात्रों को इसकी सुविधा प्राप्त हो सके। इसके उपरांत मुख्य सचिव ने रोरिक आर्ट गैलरी का अवलोकन किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!