कुल्लू टूडे
कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है।
नूरपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में अहम बात है कि छापेमारी के दौरान एक चिट्टा तस्कर के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी, सोना, चांदी औश्र अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।
छापेमारी के दौरान पैसे की गिनती के लिए पुलिस को नोट गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ी। जबकि सोने की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है।
एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि लगातार खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में नूरपुर पुलिस ने हाई-प्रोफाइल अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य संपत्तियां बरामद की गई हैं, जिनके दुबई से संबंध और पुराने अपराधियों से कनेक्शन सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि 27 नवंबर 2024 में डमटाल पुलिस स्टेशन की टीम ने इंदौरा मोड़ के पास 262 ग्राम हेरोइन बरामद की और आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया।
इसी मामले की जांच के दौरान 8 अप्रैल 2025 को धर्मशाला से राजेश कुमार और 13 अप्रैल 2025 को इंदौरा से राज कुमार उर्फ सेठी को गिरफ्तार किया गया।
अशोक रत्न ने बताया कि 15 अप्रैल को एक और आरोपी बलविंदर कोहली की गिरफ्तारी की और फिर पंजाब के पठानकोट में मोहित सिंह उर्फ टोनी के ठिकाने छापा मारा।
इस दौरान 4.90 लाख नकद, 67.93 ग्राम सोना, 95.45 ग्राम चांदी, 2 मोबाइल फोन, और 2 जीवन बीमा बांड (4.5 लाख प्रीमियम) बरामद किए गए।
इसी कड़ी में 16 अप्रैल को नुरपूर पुलिस ने पंजाब के ही पठानकोट में गगन सरना के घर पर छापेमारी की तो बेहद ही हैरतंगेज जानकारी सामने आई।
छापेमारी के दौरान 1.15 करोड़ नकदी, 125 ग्राम सोना, और 4 ग्राम चांदी बरामद किया गया। बाद में पुलिस ने मोहित सिंह उर्फ टोनी को भी गिरफ्तार किया।
एसपी नूरपुर ने बताया कि पुलिस ने 52.52 लाख के बैंक खाते फ्रीज किए हैं और 2 वार्ना कारें, संपत्ति के कागजात और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने ड्रग्स से कमाई गई रकम को सोना, बीमा, वाहन और रियल एस्टेट में निवेश किया है।
जबकि जांच में यह भी पता चला कि बलविंदर कोहली का बेटा, विशाल, 2023 के एनडीपीएस मामले में मुख्य आरोपी था, जिसमें 131.14 ग्राम हेरोइन और 1.04 करोड़ नकद शामिल थे और वह हाईकोर्ट शिमला से जमानत मिलने के बावजूद फरार है। ने इस मामले में पुलिस ने अब तक लगभग 3 करोड़ की अवैध संपत्ति बरामद की है।
एसपी अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि अवैध चिटटे की तस्करी का सारा कारोबार दुबई से चल रहा है।
इस केस में आरोपी राज कुमार उर्फ सेठी पुत्र दौलत राम निवासी भदरोया तहसील इंदौरा पर नशा तस्करी के छह केस दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी लखविन्द्र कोहली ने पठानकोट में सेनगढ़ के अपने साथी गगन सरना के घर पर चिट्टा, कैश, सोना रखा था। 16 अप्रैल को पुलिस ने छापेमारी में 1.25 किलो सोना, 04 ग्राम चांदी और 1.15 करोड़ रुपये नकदी बरामद किए।
उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी लखविन्द्र कोहली और बेटा विशाल भी शामिल हैं। आरोपी विशाल जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा है।
अशोक रत्न ने बताया कि 6 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच चल रही है ताकि संपत्तियों को अटैच किया जा सके और वित्तीय संपर्कों की जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
