कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में परवाणू-सोलन सड़क मार्ग पर पीछे से आ रही एक गाड़ी ने आगे जा रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दीप कुमार निवासी जिला राजौरी राज्य जम्मु व कश्मीर व उम्र 30 वर्ष हाल रिहाईश वर्तमान में कर्मचारी पवन कुमार ठेकेदार सूद एण्ड कम्पनी रोपड़ पंजाब के ब्यान जेर धारा 173 बीएनएनएस पर दर्ज थाना किया गया कि आज यह पवन कुमार ठेकेदार सूद एण्ड कम्पनी रोपड़ एनएच का काम नजदीक तम्बू मोड़ चक्कीमोड़ से करीब 800 मीटर पीछे फोरलेन के बांई और मिट्टी जांच परीक्षण का काम कर रहे थे।
समय करीब 3 बजे दिन सड़क फोरलेन सामने बाँई और परवाणू से सोलन लेन में एक स्कुटी व उसके पीछे एक छोटी गाड़ी जो परवाणू से धर्मपुर की तरफ जा रही थी।
स्कुटी के पीछे छोटी गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी को तेज रफ्तारी लापरवाही व गफलत से चलाने के कारण आगे जा रही स्कुटी को साईड से टक्कर मार दी। आवाज सुनकर यह भी मौका पर पहुंचे तो इसके साथ अन्य कर्मचारी पवन कुमार भी साथ में था।
इन्होंने देखा कि एक स्कुटी लाल रंग सड़क के बांई तरफ गिरकर पड़ी थी उसके साथ एक व्यक्ति काफी घायल अवस्था में पड़ा था।
छोटी गाड़ी का नम्बर पढ़ने पर HR68C-9991 व स्कुटी का नम्बर पढ़ने पर HP14C-4765 मालुम हुआ तथा छोटी गाड़ी के चालक का नाम साहिल मालुम हुआ। जो चालक साहिल अपनी उसी गाड़ी में घायल स्कुटी चालक को ईलाज के लिए परवाणू अस्पताल ले गया था।
यह हादसा गाड़ी न0 HR68C-9991 के चालक साहिल द्वारा अपनी गाड़ी को तेज रफतारी लापरवाही व गफलत से चलाने के कारण स्कुटी उपरोक्त को साईड से टक्कर मारने के कारण हुआ है जिसके कारण स्कूटी चालक की मृत्यु हो गई।
जिस पर मुकदमा उपरोक्त दर्ज थाना किया गया मुकदमा हजा की आगामी तफ्तीश थाना परवाणू द्वारा अमल में लाई जा रही है।
मृतक की पहचान राम रत्तन पुत्र राम शरण निवासी गांव सिहारडी मुसलमाना, डाकघर धर्मपुर, तहसील कसौली जिला सोलन हि0प्र0 वउम्र 66 वर्ष के तौर पर हुई है।
