Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भूस्खलन होने के कारण उदयपुर-किलाड़-पांगी मार्ग 2 जगह बंद हो गया है।

उप पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर-किलाड़-पांगी मार्ग पर आज दो स्थानों—74 किलोमीटर (जंगल कैंप नाला) और 84 किलोमीटर (कड़ू नाला के पास)—पर भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस और बीआरओ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और सड़क बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा से बचें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!