Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

कोल डैम क्षेत्र में आयोजित तीसरे वैशाखी मेले के अवसर पर सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस दौरान झालमू मंदिर से रमण मुनि उदासीन अखाडा के महात्मा ने भी उपस्थित लोगों को सनातन धर्म और हमारी संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि कोल डैम क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है, और आने वाले समय में इस मेले को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

ताकि अधिक से अधिक लोग यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ सकें।

विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कोल डैम का क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और पर्यटन की असीम संभावनाएं रखता है।

इस क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे पर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष सिंचाई सुविधा को लेकर अपनी मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि खेती के लिए पर्याप्त जल सुविधा की आवश्यकता है।

वहीं शक्ति महिला मंडल ने भी विधायक को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने महिला मंडल भवन और स्नानागार के निर्माण की मांग की।

महिला प्रतिनिधियों का कहना था कि गांव में किसी की मृत्यु हो जाने व शोक दौरान और सामान्य दिनों में भी महिलाओं को उचित सुविधा उपलब्ध न होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि त्रिलोक जमवाल ने स्थानीय लोगों के साथ सतलुज आरती में भाग लिया। यह आरती लोक जनपद संस्था द्वारा आयोजित की गई थी।

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां सतलुज से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सभी प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही आरंभ की जाएगी।

इस आयोजन में रक्षा मंत्रालय सचिव के ओएसडी प्रेम सिंह रघुवंशी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!