कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के उपमंडल धर्मपुर पुलिस थाना की टीम ने उदघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक उदघोषित अपराधी कैलाश चन्द पुत्र कमलू राम निवासी गांव बन्दधाना डा.खा. कुशता तह. निरमंड जिला कुल्लू को आदर्श केन्द्रीय कारागार कंडा जिला शिमला के समीप से गिरफतार किया गया। जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी को पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज चोरी के एक मामले संख्या 122/2023 2-10-2023 धारा 379, 34 भा०द०स० में आदलत द्वारा बार-बार बुलाने पर भी न्यायालय में पेश न होने के कारण 23-9-2024 को भगौडा अपराधी घोषित किया गया था।
आरोपी अपनी गिरफतारी से बचने के लिये बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था जिसकी तलाश पुलिस थाना धर्मपुर द्वारा लगातार की जा रही थी। उक्त आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया। मामले में जांच जारी है।
