कुल्लू टूडे
कुल्लू
राष्ट्रीय साधन सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन‚ जिला कुल्लू‚ हिमाचल प्रदेश से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी शिवांश ठाकुर और तेजल ठाकुर ने उतीर्ण की है।
यह पाठशाला के लिए एक गौरव की बात है पाठशाला के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ठाकुर ने इन दोनों विद्यार्थियों‚ अध्यापकों एवम् अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह अध्यापकों के मार्गदर्शन‚ बच्चों की मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग से ही संभव हो पाया है।
भविष्य में इन दोनों बच्चों को प्रतिवर्ष सरकार की ओर से कक्षा नवम से कक्षा 12वीं तक ₹1000 प्रति माह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के सकारात्मक परिणामों से पाठशाला में शैक्षणिक वातावरण उतम बनता है।
साथ ही ऐसे विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन जाते हैं।
शैक्षणिक माहौल को विद्यार्थियों के पढ़ने- लिखने के अनुकूल बनाने का पाठशाला प्रबन्धन की ओर से निरन्तर प्रयत्न किया जा रहा है।
समय-समय पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अध्यापकों और अभिभावकों की बैठक बुलाई जाती है।
जिसमें पाठशाला की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा एवम परिचर्चा की जाती है। जिसके परिणामस्वरूप आने वाले वर्षों में इसके और भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
नए शैक्षिक सत्र मे प्रारम्भ से ही आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को और अच्छा किया जाएगा।
