Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, एच आर शर्मा

राजकीय महाविद्यालय जुखाला में शनिवार को वार्षिक समारोह आयोजित हुआ जिसमें पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आगाज द्वीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना से हुआ।

महाविद्यालय प्राचार्य ’डॉ. ध्रुव पाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करके महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियां एवं गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपने कर कमल से पुरस्कृत किया।

इस महाविद्यालय पहले विद्यार्थी अंकित जिन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पांचवा स्थान हासिल किया था उन्हें भी पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि राम लाल ठाकुर ने नवंबर 2024 में अपने कर कमल से बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंट अवार्ड योजना का शुभारंभ किया था जिसमें इस वर्ष अदिति ठाकुर को इस अवार्ड से नवाजा गया।

गौरतलब है कि कि यह पुरस्कार शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भविष्य में भी 1000 का नगद पुरस्कार दिया जाता रहेगा।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने वक्तव्य में उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि ’शिक्षा जीवन में चहुंमखी विकास करती है और साथ ही उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा पर भी बल दिया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

शैक्षणिक क्षेत्र में पुरस्कार विजेताओं में अंकित, आरती वर्मा, कल्पना, भारती चौधरी, हेमलता, शिवानी, दिक्षिता, दीपिका, रीना, शुभम शर्मा, अंशिका कुमारी, शुभ ठाकुर, मोहित शर्मा, ज्योति, इशिता ठाकुर, प्रेरणा शर्मा, मुकेश शर्मा, नितिन शर्मा, रीक्षिता शर्मा, पायल रिजूल, अंशिका, नीतिका, पारुल, आरती, तमन्ना, कमल देव, आस्था, अभय, श्रेया शर्मा, मीनाक्षी, अदिति, भावना, निशा साहनी इत्यादि रहे।

गैर शैक्षणिक गतिविधियों में अदिति ठाकुर, अंशिता, आस्था, पलक, रिमझिम, अभिषेक, निशा, मानवेंद्र सिंह, श्वेता ठाकुर, मोहित शर्मा, सुदीक्षा धीमान, भावना शर्मा, रीना देवी, शिवानी ठाकुर, रश्मि, सपना देवी, रिजूल इत्यादि को सम्मानित किया गया।

बंशीधर शर्मा मेमोरियल छात्रवृत्ति के तहत अंकित को 5000 रुपए का इनाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पांचवा स्थान आने पर दिया गया। यह छात्रवृत्ति योजना डॉ. मेजर मंजुला शर्मा सेवानिवृत प्राचार्य द्वारा शुरू की गई है।

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत और अन्य आठ विद्यार्थियों को इस छात्रवृत्ति योजना से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!