Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार ने कहा कि युवा नशे की लत में न पड़कर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल तथा सामाजिक कार्यों में लगाएं।

यह बात डॉ. अमित रंजन तलवार ने बीते दिन ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी सोलन द्वारा नशा निवारण विषय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।

डॉ. अमित रंजन तलवार ने कहा कि नशा कोई भी हो वह तन, मन और धन का नाश करता है।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए सबसे जरुरी है, कि हम स्वयं इसके प्रति जागरूक बनें, तथा अपने समाज के सभी लोगों को इस समस्या से जागरुक कर मुक्त कराएं।

उन्होंने कहा कि नशा करने वाले युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नशा निवारण पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में क्लिनिकल साइकालजिस्ट द्वारा काउसिंग कर नशा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक व्यक्ति इस सुविधा का लाभ ले सकता है।

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सुसायटी द्वारा नशा निवारण पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम सराहनीय है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सोलन गोपाल सिंह तथा सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी रविन्द्र सभ्रवाल ने भी नशा निवारण विषय पर अपने बहुमूल्य विचार युवाओं के साथ साझा किए।

ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. लेख राज कश्यप, प्रभार रेडक्रॉस सोलन सीमा मेहता, हरि दर्शन, शैलजा सहित लगभग 100 बच्चे इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!