Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

रविवार को श्री मुक्ति धाम विकास एवं निर्माण समिति की बैठक अध्यक्ष रतनलाल शर्मा की अध्यक्षता में भरतपुर श्री मुक्ति धाम परिसर में संपन्न हुई।

इस बैठक में निर्माणाधीन श्री मुक्ति धाम के सौंदर्यीकरण व अन्य विकासात्मक गतिविधियों को लेकर मंथन किया गया।

प्रैस को जारी बयान में प्रवक्ता अनीश ठाकुर ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुक्तिधाम परिसर में एक आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क का निर्माण किया जाएगा तथा मुख्य द्वार पर भी भगवान की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि कि श्रीमुक्ति धाम के विकासात्मक कार्यों के लिए दानी सज्जनों की सुविधा के लिए अब समिति को क्यूआर कोड सुविधा मिल गई है।

जिसे नगर के चिन्हित स्थानों पर लगाया जाएगा ताकि लोग इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे सके।

अनीश ठाकुर ने बताया कि इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शव दाह के लिए लकड़ी, पानी व अन्य उपकरणों के साथ शव वाहन मुहैया करवाने के लिए मात्र 51सौ रूपए सहयोग राशि ली जाएगी।

जबकि अतिनिर्धन परिवारों के साथ, वृद्धाश्रम, लावारिस शवों के लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी।

बैठक में सालाना आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया।

अनीश ठाकुर ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में श्रीमुक्ति धाम के निर्माण पर होने वाले तमाम खर्चों को लेकर ऑडिट करवाया जाएगा।

इस परिसर में अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रधान रत्न लाल शर्मा, ललित डोगरा, मनमोहन भंडारी, सुशील पुंडीर, सुरेश नड्डा, ओमप्रकाश गर्ग, पुरुषोत्तम शर्मा, अभिषेक मिश्रा, मदन राणा, अनीश ठाकुर, नरेंद्र पंडित व राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!