कुल्लू टूडे
नालागढ़ (सोलन)
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल के खेड़ा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार सवार दो युवकों को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को अपने खबरियों से सूचना मिली कि खेड़ा इलाके में एक संदिग्ध कार घूम रही है। जिसमें अवैध हथियार होने की आशंका है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेड़ा में उक्त कार को रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो कार से 32 एमएम बोर की पिस्तौल बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार कार में सवार दो युवक पिस्तौल के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पिस्तौल के संदर्भ में उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लव कुमार और प्रभजीत के रूप में हुई है।
