Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के थाना धर्मपुर की टीम ने अदालत द्वारा उदघोषित किये गये अपराधी को बीते दिन चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन गौरवसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सोलन पुलिस नशा तस्करों व उदघोषित अपराधियों के विरूद्ध मिशन मोड़ से कार्यवाही कर रही है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में थाना धर्मपुर के अन्तर्गत दर्ज मामला संख्या 213/2014, 23-12-2014 अधीन धारा 411,379,34 भादस में न्यायालय द्वारा उदघोषित किये गये अपराधी संजीव कुमार उर्फ सन्जु पुत्र टुलकु राम निवासी ठियोग जिला शिमला उम्र 35 वर्ष को थाना धर्मपुर की टीम द्वारा दिनांक 1- 3-2025 को चण्डीगढ से गिरफतार किया गया है।

यह आरोपी उपरोक्त मामले में शटरिंग प्लेटों की चोरी में वांछित था। इस आरोपी को न्यायालय सीजेएम सोलन द्वारा दिनांक 7-5-2024 को उदघोषित अपराधी करार दिया गया था।

इस सन्दर्भ में आरोपी के विरूद्ध थाना धर्मपुर में मामला संख्या 47/2025 दिनांक 2-03-2025 धारा 209,269 बीएनएस 2023 के अन्तर्गत दर्ज किया गया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!