Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर,कश्मीर ठाकुर

विद्युत विभाग द्वारा सूचित किया गया है कि 16 फरवरी रविवार को चंगर क्षेत्र में नई तारे बैठने एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों के कारण विद्युत आपूर्ति में आंशिक रूप से बाधा रहेगी।

यह कार्य चंगर अनुभाग के अंतर्गत आने वाले चंगर सैक्टर व इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक किया जाएगा।इस कार्य के दौरान इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में व्यवधान होगा।

विभाग ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और उन्होंने कहा कि कार्य पूरी तरह से संपन्न होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा, और अगर मौसम प्रतिकूल होता है, तो इस कार्य को स्थगित किया जा सकता है।

इसलिए उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे तैयार रहें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।

विद्युत विभाग ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस दौरान विद्युत आपूर्ति में होने वाली समस्याओं के लिए संयम रखें और विभाग द्वारा निर्धारित समय में सुधार कार्यों को पूरी तरह से पूरा करने में सहयोग करें।

इसके अलावा अगर किसी को इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए तो वे विद्युत उप-मण्डल कार्यालय, विपिलि बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!