कुल्लू टूडे
नाहन
सिरमौर पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए जिला की एसआईयू टीम ने एक युवक को 4 किलो 720 ग्राम चरस और 19,700 रुपये कैश सहित गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर की एसआईयू टीम द्वारा आज नाहन सराहन रोड पर डूंगा घाट रेन शेल्टर एनएच 907ए के पास एक युवक के बैग से
4 किलो 720 ग्राम चरस और 19,700 रुपये कैश जब्त कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना पच्छाद में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।
आरोपी की पहचान राकेश कुमार उर्फ राहुल पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव और डाकघर भुजोंद, तहसील नोहराधार, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश उम्र 33 वर्ष के तौर पर हुई है।
