Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गाहर के झीड़ गांव के पास एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज दोपहर करीब एक बजे हुआ बताया जा रहा है। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकाघाट थाना से पुलिस टीम बचाव दल के साथ मौके के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!