कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत विशेष अन्वेक्षण शाखा की टीम ने जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कसोल में गशत के दौरान दिल्ली के युवक को 17 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेक्षण शाखा की टीम गशत करती हुई कसोल पार्किंग में पहुंची तो पुलिस को देख कर एक युवक ने अपनी जेब से कुछ सामान फेंका। जो इस युवक द्वारा अचानक बिना किसी कारण के सामान फेंकने के कारण पुलिस को शक हुआ कि इस युवक ने कोई नशीली वस्तु फ़ेंकी है।
जिस पर पुलिस टीम ने स्थानीय गवाहों के सामने इस युवक का नाम पूछा जिसने अपना नाम रोहित पाल पुत्र गौरी शंकर निवासी HNo.12 संतनगर दिल्ली बतलाया।
तथा फ़ेंकी गई वस्तु सिगरेट की डिब्बी के बारे में पुछा तो कोई भी संतोषजनक जबाब ना दे पाया।
जिस पर पुलिस ने उस सिगरेट की डिब्बी को चैक किया तो उसमें हीरोइन /चिट्टा बरामद हुआ जिसका कुल बजन 17ग्राम पाया गया।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की एक टीम मणिकर्ण के कसोल में गश्त पर थी। तो पुलिस को देख कर एक युवक ने अपनी जेब से कुछ सामान फेंका। जो इस युवक द्वारा अचानक बिना किसी कारण के सामान फेंकने के कारण पुलिस को शक हुआ कि इस युवक ने कोई नशीली वस्तु फ़ेंकी है।
तथा फ़ेंकी गई वस्तु सिगरेट की डिब्बी के बारे में पुछा तो कोई भी संतोषजनक जबाब ना दे पाया।
जिस पर पुलिस ने उस सिगरेट की डिब्बी को चैक किया तो उसमें हीरोइन /चिट्टा बरामद हुआ जिसका कुल बजन 17 ग्राम पाया गया।
उन्होंने बताया कि रोहित पाल उपरोक्त के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अधीन अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
