Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय के साथ लगती जिंदौड़ पंचायत में नांगचा गांव के पीछे फिर से भूस्खलन होने के चलते गांव के लोगों में
दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग 5 बजे ग्राम पंचायत जिंदौड़ के नांगचा गांव के पीछे फिर से भूस्खलन हुआ।

हालांकि भूस्खलन से अब तक किसी भी तरह जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन एतिहात के तौर पर घरों को खाली करवा दिया गया है। इससे पहले भी यहां भूस्खलन के चलते लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए थे।

ग्राम पंचायत जिंदौड़ के प्रधान हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि उनके गांव के पीछे पहाड़ी से एक बार फिर से भूस्खलन हुआ है।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन से अब तक किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। एतिहात के तौर पर घरों को खाली करवाया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!