Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

जिला मंडी के थलौट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को बस, जीप व इनोवा के टकराने के मामला सामने आया है। जिसमें बस में सवार 2 यात्रियों को आंशिक चोटें आयी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद कुल्लू – मंडी राष्ट्रीय मार्ग पर थलौट के पास मंडी से कुल्लू की ओर आ रही एचआरटीसी की बस से एक इनोवा टैक्सी टकरा गई।

हालांकि बस चालक ने इनोवा को बचाने की कोशिश भी की लेकिन इसी दौरान बस एक जीप से भी टकरा गई।

गनीमत रही कि इस हादसे में मनाली से चंडीगढ़ जा रही टैक्सी व बस में बैठी सवारियों मे केवल दो सवारियों को आंशिक चोट लगी है।

वहीं दुघर्टना की सूचना मिलते ही औट पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!