Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले घुमारवीं उपमंडल में पिछले 5 महीनों से लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग में अधिशासी अभियंता के पद रिक्त चल रहे हैं।

जिससे क्षेत्र के लोगों को विकासात्मक कार्य करवाने में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं मंडल के अध्यक्ष देश राज शर्मा ने कहा है कि इतना लंबा अर्सा बीत जाने के बावजूद मंत्री अपने क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारी नियुक्त नहीं करवा पाए। जिससे ठेकेदारों को भी अपने काम करवाने में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा है कि दोनों विभागों का काम चलाने के लिए झंडूता के अधिशासी अभियंताओं को घुमारवीं का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में व्यस्तता के चलते घुमारवीं में समय नहीं दे पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी घुमारवीं उपमंडल से ही संबंधित हैं। ऐसे में दोनों अधिकारियों की नियमानुसार अपने गृह क्षेत्र में नियुक्ति नहीं हो सकती।

बावजूद इसके दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार देकर नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि मंत्री न जाने किस कारण अपने क्षेत्र में लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग में अधिशासी अभियंताओं की नियुक्ति नहीं करवा रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के अंदर दोनों विभागों में नियमित नियुक्ति नहीं की गई तो किसान मोर्चा लोकहित में सड़कों पर उतरने को विवश होगा। जिसकी सारी जिम्मेवारी कबीना मंत्री व सरकार की होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!