Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में 2 जनवरी से लेकर 5 जनवरी तक फिर से कुल्लू महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा माल रोड में लगी दुकान 10 जनवरी तक सजी रहेगी।

नगर परिषद कुल्लू की बैठक में यह फैसला लिया गया। ऐसे में अब स्थानीय लोग फिर से ढालपुर में कुल्लू महोत्सव का आनंद उठा सकेंगे।

जिला कुल्लू के मुख्यालय अखाड़ा बाजार में नगर परिषद कुल्लू की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने की।

गोपाल कृष्ण महंत सहित अन्य पार्षदों ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन पर भी 2 मिनट का मौन रखा।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने कहा कि इससे पहले ढालपुर में कल्लू महोत्सव मनाया जा रहा था। लेकिन राष्ट्रीय शोक के चलते से रद्द करना पड़ा।

ऐसे में अब बाकी 5 दिन तक इस महोत्सव का आयोजन फिर से किया जाएगा। जिसमें लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पहले से तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार ही कुल्लू महोत्सव में सभी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!