Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है।

उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका विस्तृत अनुभव और दृष्टिकोण हिमाचल प्रदेश को लाभान्वित करेगा और न्याय की भावना को और ऊंचाई प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि न्यायमूर्ति संधावालिया की न्यायिक सूझ-बूझ राज्य में न्याय के सिद्धांतों को कायम रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!