Spread the love

कुल्लू टूडे

मनिकर्ण

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कचरा निपटान सयंत्र के लिए पार्वती घाटी में कसोल के पास चिन्हित स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया तथा यहाँ पर बेहतर तकनीक से अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि यहाँ पर श्रेडर तथा कम्पोस्टर लगाया जाएगा और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जाएगा।

इससे मणिकर्ण क्षेत्र में कूड़े की समस्या का समाधान करने के अलावा पार्वती नदी को संरक्षित करने का उद्देश्य भी पूर्ण होगा।

कसोल कचरा निपटान संयंत्र के चालू होने से इस क्षेत्र के होटलों और घरों से निकलने वाले कचरे का उचित निपटान के साथ ही पार्वती और उसकी सहायक नदियों के किनारे से कचरे से होने वाले प्रदूषण की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

इस कदम से घाटी की 10 से अधिक पंचायतों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से घाटी अधिक स्वच्छ दिखेगी। उन्होंने कहा कि इससे पार्वती घाटी में आने वाले पर्यटकों को भी अच्छा अनुभव मिलेगा।

इस दौरान अतिरिक्त जिला आयुक्त अश्वनी कुमार, ग्रामीण विकास प्राधिकरण की परियोजना अधिकारी जयवंती ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!