Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ कुल्लू द्वारा आज अपने वार्षिक कैलेंडर का अनावरण कृष्ण चंद, अधीक्षक वर्ग-1 की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रधान तापे राम संघ कार्यकारिणी के गणमान्य सदस्य मौजूद।

प्रधान तापे राम ने अवगत करवाया कि संघ द्वारा अपना कैलेंडर जारी करने का उद्देश्य सहयोगी कर्मचारी व सेवानिवृत कर्मचारियों में आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखना है।

इस समारोह में उपस्थित समस्त कर्मचारियों को कैलेंडर वितरित किए गए तथा जिला कुल्लू के समस्त उपमंडल व तहसील कार्यालयों को भी कैलेंडर की प्रत्तियां प्रेषित की गई।

इसके अतिरिक्त यह भी अवगत करवाया गया कि उपायुक्त कार्यालय से सेवानिवृत समस्त कर्मचारियों को भी कैलेंडर वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!