Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के देयोली गांव में एक व्यक्ति के छत से गिरने का मामला सामने आया है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस चौकी शहर सोलन में क्षेत्रिय अस्पताल सोलन से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को छत से गिरने के कारण उपचार हेतू लाया गया  हैं जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

इस सूचना पर पुलिस चौकी शहर की पुलिस टीम तुरन्त क्षेत्रिय अस्पताल सोलन पंहुंची जहां पर आपातकालीन कक्ष में एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा था। जिसके पास अन्य लोग भी मौजूद थे।

उसके पास मौजूद लोगों के सामने मृतक के शव का गहनता से निरीक्षण किया जो निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर के कान के पास चोट के निशान पाये गये तथा नाक से खून निकल रहा था। मृतक के पास मौजूद लोगों व उसके परिजनों के ब्यान लेखबग किये गये। 

जांच व लेखबद्ध किये गये ब्यानों से पाया गया कि मृतक अपने अन्य साथियों के साथ पेंटिग का काम करता था तथा बीते दिन वे लोग सेंटर पार्क आनन्द फलैटस बसाल में पेन्टिंग का काम कर रहे थे।

 मृतक चमन लाल भी उक्त फलैट की चौथी मंजिल की छत पर पेन्टिग का काम कर रहा था जहां से वह अचानक नीचे जमीन पर गिर गया जिस पर उसके साथी उसे उपचार हेतू तुरन्त क्षेत्रिय अस्पताल सोलन लाये परन्तु उपचार के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अभी तक की जांच पर यही पाया जा रहा है कि मृतक की मृत्यु छत से गिरने के कारण हुई है तथा मौका पर मौजूद लोगों व मृतक के परिजनों ने भी मृतक की मृत्यु बारा कोई शक शुबा जाहिर न किया है फिर भी मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर जारी है।

 मृतक चमन लाल का आज क्षेत्रिय अस्पताल सोलन में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में धारा 194 बीएनएसएस 2023 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

मृतक की पहचान लाल पुत्र स्व० कांशी राम उम्र 35 साल निवासी गांव दयोली की सेर डा०खा० बसाल तह० व जिला सोलन के रूप में हुई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!